Law Of Motion In Hindi, Newton's First, Second, Third Law In Hindi | न्यूटन के गति नियम उदाहरण के साथ

0

दोस्तों इस पोस्ट में हम न्यूटन के गति के तीन नियम (Newton's Law Of Motion) के बारे में जानेंगे जैसे की, न्यूटन के तीन नियम कौन से हैं?, न्यूटन के नियम के उदाहरण, न्यूटन के गति के पहले, दूसरे और तीसरे नियम की उदाहरण के साथ पूरी जानकारी, Newton law of motion in hindi, Newton's First, Second, Third Law In Hindi इत्यादी।

newton's third law in hindi, न्यूटन लॉ इन हिंदी, newton law in hindi, newton's second law in hindi, newton's first law in hindi, newton 3 law in hindi, newton first law of motion in hindi, newton third law in hindi, third law of motion in hindi, first law of motion in hindi, newton law of motion in hindi, third law of newton in hindi, newton first law in hindi, second law of motion in hindi, न्यूटन का पहला नियम उदाहरण, newton's 3rd law in hindi, newton 2nd law in hindi, newton 3rd law in hindi, newton's first law of motion in hindi, newton second law of motion in hindi, newton's law of motion in hindi, newton's first law in hindi with example,

न्यूटन इंग्लैंड के एक महान वैज्ञानिक थे इसके साथ वह गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष और तत्त्वज्ञानी भी थे, न्यूटन का पूरा नाम "Sir Isaac Newton" था। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम (Laws of gravity) और गति के सिद्धांत (Laws of motion) की खोज की।

आइजैक न्यूटन ने गति के तीन नियमों को सबसे पहले अपने शोध पत्र (Philosophiae Naturalis Principia Mathematica) में पहली बार 1687 में प्रकाशित किया था, तो दोस्तों निचे हम न्यूटन के गति के नियम के बारे में पूरी जानकारी जानेंगे।

(toc)

न्यूटन के गति के तीन नियम - Newton's Law Of Motion In Hindi

न्यूटन के गति के तीनो नियम किसी वस्तु पर लगने वाले बल और उससे उत्पन्न, उस वस्तु की गति के बीच के संबंध को दर्शाता हैं, और गति के नियम यह भौतिक नियम हैं जो शास्त्रीय यांत्रिकी(Classical mechanics) के आधार हैं। न्यूटन के गति के तीन नियम निम्नलिखित है:

  1. न्यूटन के गति का पहला नियम: जडत्व का नियम - Law of inertia
  2. न्यूटन के गति का दूसरा नियम: संवेग का नियम - Law of Momentum
  3. न्यूटन के गति का तीसरा नियम: क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम - Law of Action & Reaction

इन न्यूटन के गति के तीनों नियमों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

1. Newton's First Law Of Motion In Hindi - न्यूटन के गति का पहला नियम

न्यूटन का पहला नियम जड़त्व का नियम है, जिसे अंग्रेजी मे Law of Inertia कहा जाता है। इसमे जब तक किसी वस्तु पर बाहरी बल न लगाया जाये, तब तक उसकी अवस्था में बदलाव नहीं होता। इस पहले नियम के अनुसार, कोई भी वस्तु अगर स्थिर स्थिति में है, तो वह स्थिर ही रहेगी और अगर गतिशील स्थिति में है तो वह गतिशील ही रहेगी, जबतक कि उसपे कोई बाहरी बल न लगाया जाये।

Newton का प्रथम नियम उन वस्तुओं का वर्णन करता है जो दो अलग अलग स्थितियों में हैं, जैसे की स्थिर वस्तु और स्थिर गति से सीधी गति वाली वस्तु, दोनों स्थितियों में वस्तुओं की गति केवल तभी बदलेगी जब उन पर एक शुद्ध बल लगाया जाए।

गति के पहले नियम का उदाहरण - First Law Of Motion Examples

गति के पहले नियम के उदाहरण हमारे दैनंदिन जीवन में कई जगह पर दिखाई देते है, उनमेसे एक उदाहरण हम फुटबॉल का ले सकते है जैसे की, फुटबॉल तबतक अपनी जगह स्थिर रहता है, जबतक कोई फुटबॉल ख़िलाड़ी फुटबॉल पर अपने पैर से बल पूर्वक हिट नहीं करता।

2. Newton's Second Law Of Motion In Hindi - न्यूटन के गति का दूसरा नियम

Newton का दूसरा नियम संवेग का नियम है, जिसे अंग्रेजी मे Law of Momentum कहते है। यहाँ किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर उस पर लगने वाले बल के समानुपाती होती है और संवेग परिवर्तन की दिशा बल की दिशा के समान होती है, याने जिस दिशा में बाह्य बल लगाया जाता है, तो वस्तु में संवेग परिवर्तन उसी दिशा में होता है।

न्यूटन के गति का दूसरे नियम में कहा गया है कि, किसी पिंड के संवेग में परिवर्तन की दर लागू बल के सीधे आनुपातिक होती है और उस दिशा में होती है जिसमें बल कार्य करता है।

गति के दुसरे नियम का उदाहरण - Second Law Of Motion Examples

न्यूटन गति के दुसरे नियम का उदाहरण देखा जाये तो, आपने कई बार साइकल चलाई होंगी, साइकल चलाते समय आपने देखा होंगा की साइकल के पैडल पर जितना अधिक बल लगाया जाता है, याने आप जीतनी जोर से पैडल घुमाते हो तब उतनीही तेजी से साइकल के पहिये घूमते है।

3. Newton's Third Law Of Motion In Hindi - न्यूटन के गति का तीसरा नियम

न्यूटन के गति का तीसरा नियम यह क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम है, जिसे अंग्रेजी मे Law of Action & Reaction भी कहते है। गति का तीसरा नियम कहता है कि, प्रत्येक क्रिया बल के बराबर और विपरीत दिशा मे प्रतिक्रिया बल होता है।

Newton's Third Law Of Motion के अनुसार यदि कोई वस्तु दूसरे वस्तु पर बल लगाती है, तो दूसरी वस्तु पहले बल की दिशा में उस परिमाण के बराबर और विपरीत दिशा में बल लगाती है, याने प्रत्येक क्रिया बल के लिए हमेशा एक प्रतिक्रिया बल होता है।

गति के तीसरे नियम का उदाहरण - Third Law Of Motion Examples

जब आप पानी में नाव चलाते है, तब आप नाव को आगे बढ़ाने के लिए चक्कू की सहायता से पानी को पीछे की ओर धकेलते है। तब पीछे की दिशा में उत्पन्न बल आपको आगे की दिशा में विपरीत प्रतिक्रिया बल देता है, परिणाम स्वरुप आपकी नाव आगे बढ़ने लगती है।

यह भी पढ़े:
1. क्षेत्रमिति के सूत्र - Mensuration Formula With Diagram.
2. विद्युत परिपथ किसे कहते हैं और विद्युत परिपथ के प्रकार.

तो यह थी, Newton Law Of Motion In Hindi, न्यूटन के गति का पहला नियम, न्यूटन के गति का दूसरा नियम और न्यूटन के गति का तीसरा नियम की उदाहरण से साथ जानकारी। आशा करते है की, आपको यह पोस्ट काफी हेल्पफुल होंगी, अधिक जानकारी के लिए कृपया कॉमेंट्स करे और यह पोस्ट अपने दोस्तों में जरुर शेअर करे।


Tag:
newton's third law in hindi, न्यूटन लॉ इन हिंदी, newton law in hindi, newton's second law in hindi, newton's first law in hindi, newton 3 law in hindi, newton first law of motion in hindi, newton third law in hindi, third law of motion in hindi, first law of motion in hindi, newton law of motion in hindi, third law of newton in hindi, newton first law in hindi, second law of motion in hindi, न्यूटन का पहला नियम उदाहरण, newton's 3rd law in hindi, newton 2nd law in hindi, newton's first law of motion in hindi, newton second law of motion in hindi, newton's law of motion in hindi, newton's first law in hindi with example,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)