मेंसुरेशन गणित की वह शाखा है जिसमें ज्यामितीय आकृतियों और उनके पैरामीटर्स जैसे लेंथ, वॉल्यूम, शेप, सरफेस एरिया, लेटरल सरफेस एरिया इत्यादी के मापन शामिल है। तो दोस्तों इस पोस्ट में हम सभी Mensuration formula list याने क्षेत्रमिति के सूत्र के बारे में उदाहरण के साथ जानेंगे, जैसे की, What is maths mensuration formula, क्षेत्रमिति के सूत्र, मेंसुरेशन के सूत्र, इत्यादी।
(toc)
Mensuration Formula List With Diagram
निचे हम क्षेत्रमिति के सूत्र, मेंसुरेशन फार्मूला लिस्ट आकृति के साथ जानेंगे:
आयात - Rectangle Mensuration Formula
जिस चतुर्भुज के आमने सामने की भुजा समांतर होती है, और चारों कोण समकोण (90°) होते है, उसे आयत याने Rectangle कहते है।

- क्षेत्रफल = लम्बाई ✕ चौडाई
- परिमाप = 2 ( लम्बाई + चौडाई )
- विकर्ण = √(लम्बाई)² + (चौडाई)²
वर्ग - Square Mensuration Formula
जिस किसी चतुर्भुज की चारों भुजाएं समान होती है, और चारो कोण समकोण होंते है, तो उस चतुर्भुज को वर्ग याने Square कहते है।

- क्षेत्रफल = (भुजा) ²
- परिमिति = 4 ✕ भुजा
- विकर्ण = √2 ✕ भुजा
त्रिभुज - Triangle Mensuration Formula
तीन रेखाओ से मिलकर बनी एक आकृति को त्रिभुज याने Triangle कहते है। प्रत्येक त्रिभुज की तीन भुजाएँ होती हैं, और त्रिभुज के तीनो कोणों का योग 180 अंश होता है। अलग अलग गुणों के अनुसार त्रिभुज के कई प्रकार होते हैं।
1. विषमबाहु त्रिभुज / Scalene Triangle Mensuration Formula

- परिमिति = (a+b+c)/2
- क्षेत्रफल = √(s(s-a)(s-b)(s-c))
2. समकोण त्रिभुज / Right Angle Triangle Mensuration Formula

- क्षेत्रफल = 1/2 ✕ आधार ✕ उचाई
3. समबाहु त्रिभुज / Equilateral Triangle Mensuration Formula

- क्षेत्रफल = √3/4 ✕ भुजा ²
वृत्त - Circle Mensuration Formula
एक निश्चित बिंदु से समान दूरी पर स्थित बिंदुओं के संच को वृत्त याने Circle कहते है। यह निश्चित बिंदु, वृत्त का केंद्र कहलाता है, केंद्र और वृत्त की परिधि के किसी भी बिन्दु के बीच की दूरी वृत्त की त्रिज्या कहलाती है। वृत्त एक साधारण बंद वक्र होता है जो समतल को दो क्षेत्रों में विभाजित करता है, जो की एक आंतरिक और एक बाहरी है।

- क्षेत्रफल = πr² (आंतरिक भाग)
- परिधि = 2πr (बाहरी भाग)
1. अर्द्ध-वृत्त / Semicircle Mensuration Formula

- क्षेत्रफल = ½ ✕ πR²
- परिमिति = (πR + 2R)
चतुर्भुज - Quadrilateral Mensuration Formula
चार सरल रेखाओं से घिरी बन्द आकृति को चतुर्भुज याने Quadrilateral कहते हैं। यूक्लिडियन समतल ज्यामिति में, चतुर्भुज एक बहुभुज है जिसमें चार किनारे या भुजा और चार शीर्ष या कोने होते हैं।
1. समांतर चतुर्भुज / Parallelogram Mensuration Formula

- क्षेत्रफल = आधार ✕ ऊंचाई
2. समचतुर्भुज / Rhombus Mensuration Formula

- क्षेत्रफल = ½ ✕ (विकर्ण1 ✕ विकर्ण2)
3. समलम्ब चतुर्भुज / Trapezium Mensuration Formula

- क्षेत्रफल = ½ ✕ (समांतर भुजाओं का योग) ✕ ऊंचाई
4. विषमबाहू चतुर्भुज / Trapezoid Mensuration Formula

- क्षेत्रफल = ½ (DP+BQ) ✕ AC
घनाभ - Cuboid Mensuration Formula
घनाभ/Cuboid या आयतफलकी वह समान्तरषटफलक है जिसका प्रत्येक फलक आयताकार होते है। जब तीनों बीमा (लम्बाई, चौड़ाई, ऊँचाई) समान होंते है तो वह आकार घन (क्यूब) कहलाता है।

- आयतन = लम्बाई ✕ चौड़ाई ✕ ऊंचाई
- विकर्ण = √(लम्बाई ²+चौड़ाई ²+ऊंचाई ²)
- पृष्ठ क्षेत्रफल = 2 (LB + BH + HL)
1. घन / Cube Mensuration Formula

- आयतन = भुजा ✕ भुजा ✕ भुजा = (भुजा)³
- पृष्ठ क्षेत्रफल = 6 भुजा ²
- विकर्ण = √(3 भुजा)
बेलन - Cylinder Mensuration Formula In Hindi
बेलन/Cylinder ज्यामिति में एक त्रिआयामी ठोस की आकृति है। इसका पार्श्व पृष्ठ वक्र, सिरे समान त्रिज्या के वृत्ताकार होते हैं।

- आयतन = πr²h
- वक्रपृष्ठ = 2πrh
- पूर्ण पृष्ठ क्षेत्रफल = (2πrh + 2πr²)
शंकु - Cone Mensuration Formula
शंकु/cone एक त्रिआयामी संरचना है, जो की शीर्ष बिन्दु और एक आधार को मिलाने वाली रेखाओं द्वारा निर्मित होती है। यदि किसी शंकु का आधार एक वृत्त हो तो वह लम्ब वृत्तीय शंकु कहलाता है। यह समान आधार और ऊंचाई के बेलन/Cylinder के १/३ भाग के बराबर होता है।

- आयतन = 1/3 πr²h
- पूर्ण पृष्ठ क्षेत्रफल = πrl + πr²
- वक्रपृष्ठ क्षेत्रफल = πrl
गोला - Sphere Mensuration Formula In Hindi
गोला याने Sphere जिसमें केवल एक तल होता है और इसके तल का प्रत्येक बिन्दु एक निश्चित बिन्दु से समान दूरी पर होता है। इस बिन्दु को गोले का केन्द्र कहते हैं और केन्द्र से गोले के किसी बिन्दु की दूरी को गोले की त्रिज्या कहते हैं।

- वक्रपृष्ठ क्षेत्रफल = 4πr²
- आयतन = 4/3 πr³
1. अर्द्धगोला / Semi Sphere Mensuration Formula

- वक्रपृष्ठ क्षेत्रफल = 2πr²
- आयतन = 2/3 πr³
- पूर्ण पृष्ठ क्षेत्रफल = 2πr²+ πr²+3πr²
यह भी पढ़े:
1. 1 से 100 गिनती हिंदी अंग्रेजी में, 1to100 Numbers in Hindi-English
2. न्यूटन के गति का पहला, दूसरा और तीसरा नियम उदाहरण के साथ
तो दोस्तों यह थी All Mensuration Formula List याने क्षेत्रमिति के सूत्र के बारे में जानकारी, जहा हमने सभी मैथ्स मेंसुरेशन फार्मूला की लिस्ट आकृति के साथ दी है। आपको इन Mensuration Formulas, मेंसुरेशन के सूत्र के बारे और कुछ जानकरी हो, तो हमें कमैंट्स कर के सुझाव दे, हम आपका सुझाव हमारे पोस्ट में जरुर जोड़ेंगे।