वर्नियर कैलिपर क्या है? वर्नियर कैलिपर लिस्ट काउंट | Types Of Vernier Caliper In Hindi, Vernier Caliper Least Count

6

Vernier Caliper In Hindi: वर्नियर कैलीपर की खोज पियरे वर्नियर (Pierre Vernier) ने वर्ष 1631 में की थी। पियरे वर्नियर एक अच्छे फ़्रेंच गणितज्ञ तथा उपकरण निर्माता थे, उनके ही नाम पर इस कैलीपर्स का नाम वर्नियर कैलीपर पड़ा। आज इंजीनियरिंग क्षेत्र के साथ साथ कई क्षेत्र में Vernier Caliper का प्रयोग किया जाता है, इन वर्नियर कैलिपर और डिजिटल वर्नियर कैलिपर का उपयोग अधिक जटिल और सटीक माप लेने के लिये किया जाता हैं।

तो इस पोस्ट में हम जानेंगे, वर्नियर कैलिपर क्या है?, Vernier caliper in hindi, Vernier caliper least count in hindi, Types of vernier caliper, वर्नियर कैलिपर लिस्ट काउंट, Vernier Caliper least count formula, Vernier caliper definition, इत्यादी।

vernier caliper in hindi, vernier caliper least count in hindi, vernier caliper least count formula in hindi, वर्नियर कैलिपर लिस्ट काउंट, what is vernier caliper in hindi, types of vernier calipe, vernier caliper definition in hindi, vernier caliper uses in hindi, digital vernier caliper least count in hindi, vernier caliper meaning in hindi, vernier caliper ka list count kitna hota hai, varniyar kailipars, वर्नियर कैलिपर का लिस्ट काउंट कितना होता है,

(toc)

वर्नियर कैलिपर क्या है? What Is Vernier Caliper In Hindi

वर्नियर कैलीपर एक सटीक माप उपकरण (Precise Measuring Instrument) है, पर अन्य सटीक माप उपकरणों की तुलना में तुलनात्मक रूप से कम सटीकता है। आंतरिक, बाहरी माप को मापने के लिए विभिन्न प्रकार के वर्नियर कैलिपर्स उपलब्ध हैं। जिसक उपयोग किसी भी छोटी वस्तुओं की चौड़ाई, बाहरी और अंदरूनी व्यास, थिकनेस, अंदरूनी साइड इत्यादी के मापन के लिये किया जा सकता है।

वर्नियर कैलिपर का उपयोग - Use Of Vernier Caliper In Hindi

Vernier caliper का उपयोग इंजीनियरिंग कॉलेज या किसी कार्यशाला में और किसी भी manufacturing companies में जॉब या किसी वस्तु के Measurement के लिए और Parameter Measurement के लिये किया जाता है।

Vernier Caliper Definition In Hindi - वर्नियर कैलिपर की परिभाषा

Vernier Calipers यह एक मापक उपकरण याने Measuring instrument है, इसका उपयोग करके बाहरी, आंतरिक और गहराई इन तीनो प्रकार की मापे ली जा सकती है।

वर्नियर कैलीपर के प्रकार - Types Of Vernier Caliper In Hindi

विभिन्न क्षेत्र में विभिन्न कार्य के लिए विविध प्रकार के vernier caliper का उपयोग किया जाता है, उनमेसे हमने कुछ मुख्य वर्नियर कैलीपर के प्रकार दिए है।

  1. Dial Vernier Caliper
  2. Digital Vernier Caliper
  3. Vernier Height Gauge
  4. Vernier Depth Gauge

इन सभी वर्नियर कैलीपर के प्रकार का विश्लेषण निचे दिया है:

1. Dial Vernier Caliper

इस प्रकार के कैलीपर में Vernier Mechanism के जगह पर एक डायल रहता है। उस डायल का उपयोग एक मिलीमीटर या इंच के अंतिम अंश को पढ़ने के लिए किया जाता है। डायल हर इंच या मिलीमीटर के अनुसार एक बार घूमता है।

2. Digital Vernier Caliper

डिजिटल कैलीपर भी Vernier Caliper का एक प्रकार है, लेकिन इसमे vernier mechanism या डायल की जगह डिजिटल डिस्प्ले होता है, जो उस पर मापन की संख्याओं को दिखाता है, इस प्रकार का वर्नियर सटीक परिणाम की जानकारी देता है।

3. Vernier Height Gauge

वर्नियर हाइट गेज का उपयोग किसी भी जॉब या वस्तु की हाइट या ऊंचाइयों को मापने के लिए किया जाता है। इससे वस्तु को मापने के लिए इसे एक सरफेस प्लेट पर रखा जाता है और फिर इसका उपयोग किया जाता है।

4. Vernier Depth Gauge

इस Vernier Depth Gauge का उपयोग किसी ऑब्जेक्ट या जॉब का होल या बोरिंग, स्लॉट, या फिर पॉकेट इत्यादी की गहराई को मापने के लिए किया जाता है।

Vernier Caliper Least Count In Hindi - वर्नियर कैलिपर लिस्ट काउंट

वर्नियर कैलीपर का अल्पतमांक/Vernier caliper least count 0.02mm होता है और Digital vernier caliper का least count 0.01mm होता है।

Vernier Caliper Least Count Formula In Hindi

Vernier Caliper का least count formula हम दो प्रकार से देखेंगे, इसमे एक फार्मूला बहुत ही आसान है और दूसरा थोडा जटिल है मगर बहुत बार काम आता है।

1st Vernier Caliper least count formula:

Vernier caliper least count = value of smallest division on main scale ÷ total no. of division on Vernier scale

V.C.L.C = 1mm ÷ 50
              = 0.02mm and 0.002cm

2st Vernier Caliper least count formula:

49 main scale division = 50 vernier scale division
  1 main scale division = 1mm

1 vernier scale division = 49 main scale division ÷ 50 vernier scale division

       = 49 ÷ 50
       = 0.98mm

L.C = 1 main scale division - 1 vernier scale division
       = 1.00mm - 0.98mm
       = 0.02mm (Vernier caliper least count)

Vernier Caliper Parts की जानकारी - Vernier Caliper Diagram

Vernier caliper parts की जानकारी, Vernier caliper diagram, Vernier caliper parts, Vernier caliper diagram, Vernier caliper parts hindi

  1. Outside jaws/बाहरी जबड़े: किसी भी जॉब या वस्तु का बाहरी व्यास, साइड या थिकनेस को मापने के लिये।
  2. Inside jaws/भीतरी जबड़े: किसी भी जॉब या वस्तु की आन्तरिक व्यास या जॉब की अंदरूनी साइड को मापने के लिये।
  3. Depth probe/गहराई मापी: किसी भी जॉब के होल या बोरिंग की गहराई नापने के लिये।
  4. Main scale/मुख्य मापक (cm): इस पर मिमी (mm) में निशान बने होते हैं।
  5. Main scale/मुख्य मापक (inch): इस पर inches के छोटे भाग में निशान बने होते हैं।
  6. Vernier Scale/वर्नियर मापक (cm): यह मुख्य मापक के 1/10 mm या बेहतर शुद्धता से वह दूरी बताता है जो Main scale पर दो चिह्नों के बीच होने से सीधे ठीक-ठीक पढ़ी नहीं जा पाती। किसी भी जॉब या वस्तु को अच्छे से मापने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है और यह 0.1 mm में माप को दर्शाता है।
  7. Vernier Scale/वर्नियर मापक (inch): उपरोक्त को इंच में पढ़ता है। किसी भी जॉब या ऑब्जेक्ट को ज्यादा अच्छे से मापने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह 0.1 इंच में माप को दर्शाता है।
  8. Retainer/रीटेनर: यह पार्ट कसने या टाइट करके हिलने वाले हिस्से को एक जगह रोकता है, ताकि माप को सही सेट किया जा सके।

वर्नियर कैलिपर का प्रैक्टिकल  - Vernier Caliper Experiment

How to read vernier caliper in mm and cm: यहाँ हमने नीचे gif diagram दी है, जिसे देख कर आप भी बड़ी आसानी से कैलिपर से रीडिंग ले सकते है।

वर्नियर कैलिपर का प्रैक्टिकल, Vernier caliper experiment, how to use vernier caliper, how to read vernier caliper mm
How to read vernier caliper in mm (source this gif - wikimedia.org)

वर्नियर कैलिपर के सिद्धांत - Principle Of Vernier Callipers

वर्नियर कैलिपर अधिक सटीक रीडिंग निर्धारित करने के लिए लाइन सेगमेंट के संरेखण के सिद्धांत का उपयोग करता है। जिसका उपयोग वस्तु के दो आमने समाने वाले पक्षों के बीच की दूरी मापने के लिए किया जाता है। मापी जाने वाली वस्तु की लंबाई को वर्नियर कैलिपर्स के दो जबड़ों के बीच रखी जाती है। इनके सिरे पर जॉ के साथ लगा एक मुख्य स्केल होता हैं, इनसे माप को निकला जाता है।

ये भी पढ़े:
1. Micrometer की जानकारी और सभी प्रकार
2. Micrometer least count and formula in hindi
3. Gauge क्या है? गेज के सभी प्रकार

Vernier Caliper से जुड़े कुछ सवाल जवाब

1. वर्नियर कैलिपर का आविष्कार किसने किया?
वर्नियर कैलीपर का आविष्कार 1631 में Pierre Vernier (पियरे वर्नियर) ने किया था। पियरे वर्नियर एक अच्छे फ़्रेंच गणितज्ञ तथा उपकरण निर्माता थे, उनके ही नाम पर इस कैलीपर्स का नाम वर्नियर कैलीपर पड़ा।

2. वर्नियर कैलिपर का अल्पतमांक क्या है?
वर्नियर कैलिपर का अल्पतमांक 0.02mm, 0.002cm और 0.001"(inch) होता है।

3. वर्नियर कैलिपर क्या मापने के काम आता है?
वर्नियर कैलिपर यह एक Measuring instrument है, इसका उपयोग करके बाहरी, आंतरिक और गहराई इन तीनो प्रकार की मापे ली जा सकती है, या बीच की दूरी मापने के लिए किया जाता है।

4. कैलिपर कितने प्रकार के होते हैं?
अन्तःमापी कैलिपर (Inside caliper), वहिर्मापी कैलिपर (Outside caliper), विभाजक कैलिपर (Divider caliper), विषमपाद कैलिपर (Oddleg caliper), वर्नियर कैलिपर (Vernier caliper), डायल कैलिपर (Dial caliper), आंकिक कैलिपर (Digital caliper), माइक्रोमीटर कैलिपर (Micrometer caliper).

5. वर्नियर कैलिपर का लिस्ट काउंट कितना होता है?
वर्नियर कैलिपर का लिस्ट काउंट 0.02mm, 0.002cm और 0.001"(inch) है।

6. वर्नियर कैलिपर क्या मापने के काम आता है?
वर्नियर कैलिपर एक ऐसा उपकरण है, जिसका उपयोग किसी भी वस्तु के बाहरी, आंतरिक और गहराई इन तीनो प्रकार की मापे, या दो आमने समाने वाले पक्षों के बीच की दूरी मापने के लिए किया जाता है।

तो दोस्तों आपको वर्नियर कैलिपर क्या है?, Vernier caliper in hindi, Vernier caliper least count in hindi, Types of vernier caliper, वर्नियर कैलिपर लिस्ट काउंट, Vernier Caliper least count formula, Vernier caliper definition, इत्यादी के बारे में काफी कुछ जानकारी मिली होंगी, आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो हमें कॉमेट करके बताये और अपने दोस्तों में शेयर करे।

Post a Comment

6 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment