What Is Gauge In Hindi, Types Of Gauges | गेज क्या है? गेज क्या होता है? गेज के प्रकार

2

इस पोस्ट में हम इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मापने वाले उपकरणों में से एक Gauge उपकरण के बारे में जानेंगे, जैसे What is gauge in hindi, गेज क्या है? गेज के प्रकार, Types of gauges, गेज की परिभाषा, उपयोग, लाभ, इत्यादी।

gauge in hindi, gauge kya hota hai, gej kya hota hai, गेज क्या है, gauge kitne prakar ke hote hain, गेज कितने प्रकार के होते हैं, gauge kise kahate hain, गेज का उपयोग क्या है, gauge kya hai, types of gauges, plug gauge in hindi, गेज के प्रकार, what is gauge in hindi, types of gauge, gauge ke prakar, गेज किसे कहते हैं, type of gauges, gauge hindi, gauge meaning in hindi, gej kitne prakar ke hote hain, gauge definition in hindi, gauges in hindi,

सटीकता याने Accuracy हर क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण है, चाहे वह इंजीनियरिंग क्षेत्र हो या कोई भी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र। इन क्षेत्रो में Accuracy और Efficiency मेज़रमेंट के रूप में जाने वाले पैरामीटर पर निर्भर करती है, यह मापने के लिए कई प्रकार के मापने वाले उपकरण याने Measuring Device का उपयोग किया जाता है। और इन मेजरिंग डिवाइस में Gauge भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी हमने निचे दी है।

(toc)

गेज क्या है? What Is Gauge In Hindi

गेज यह एक मापने वाला महत्वपूर्ण उपकरण है, जिसका उपयोग इंजीनियरिंग या कोई भी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में मापन करने के लिए या कुछ डायमेंशनल जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाता है। इन गेज से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के विभिन्न आकार, साइज़, थिकनेस, गैप, डायमीटर, इत्यादी को माप सकते है।

इस Gauge का इंस्पेक्शन टूल के रूप में भी उपयोग किया जाता है, यह बिना स्केल वाला उपकरण होता है जो विभिन्न प्रकार में मौजूद है, जिससे छोटे वर्कपिस से लेकर बड़े प्रोडक्ट्स की एक्यूरेसी और पैरामीटर्स को मापा जा सकता है।

इन गेजेस को कार्य के अनुसार डिज़ाइन किया जाता है। यह कार्यस्थल पर जांचे जाने वाले पॅरामीटर्स की सही रीडिंग का संकेत नहीं देते हैं, बल्कि उनका उपयोग यह जांचने के लिए किया जाता है कि चेक किये गए प्रोडक्ट्स या पार्ट्स सही सीमा के भीतर निर्मित किया जाना चाहिए।

गेज के प्रकार - Types Of Gauges In Hindi

प्रत्येक पैरामीटर को मापने के लिए विशिष्ट प्रकार के गेज का उपयोग किया जाता है, उन सभी गेज के प्रकार को निचे वर्गीकृत किया गया है:

  • Feeler Gauge (फीलर गेज)
  • Ring Gauge (रिंग गेज)
  • Plug Gauge (प्लग गेज)
  • Taper gauge (टेपर गेज)
  • Snap Gauge (स्नेप गेज)
  • Thread Gauge (थ्रेड गेज) 
  • Screw Pitch Gauge (स्क्रू पिच गेज)
  • Form Gauge (फॉर्म गेज)
  • Pin Gauge (पिन गेज)
  • Radius or Fillet Gauge (रेडियस गेज)
  • Caliper Gauge (कैलिपर गेज)

Feeler Gauge (फीलर गेज):

यह फीलर गेज के ब्लेड्स स्टील के बने होते है, जो विभिन्न साइजों के साथ एक पूरे गुच्छे के रूप में होते हैं। यह 0.3mm से 1mm थिकनेस के साथ आते है जिसका उपयोग क्लीयरेंस साइज़ को मापने याने पार्ट्स के बिच के खाली स्थान को मापने के लिए किया जाता है।

Feeler Gauge - फीलर गेज
Feeler Gauge - फीलर गेज

Ring Gauge (रिंग गेज):

रिंग गेज यह एक फिक्स गेज है, जिसका उपयोग बेलनाकार वस्तुओं के बाहरी व्यास को मापने के लिए किया जाता है। इस Ring Gauge में 'GO' और 'NO GO' सेक्शन के साथ टॉलरेंस सिद्धांत शामिल होता है। यह गेज थर्मल प्रतिरोधी स्टील से बने होते हैं जिसे विभिन्न प्रकार के टॉलरेंस ग्रेड के साथ बनाया जाता हैं।

Ring Gauge - रिंग गेज
Ring Gauge - रिंग गेज

Plug Gauge (प्लग गेज):

Plug Gauge यह भी एक फिक्स गेज है, जिसका उपयोग होल के आकार और साइज़ को मापने के लिए किया जाता है। यह प्लग गेज विभिन्न व्यास के साथ आते है, जो Wear-resistant steel से बने होते हैं, और इसका हैंडल हल्के धातु से बना होता है।

इस प्लग गेज का उपयोग ‘GO’ और ‘NO GO’ द्वारा किया जाता है, इसमे एक साइड GO की होती है और दूसरी साइड NO GO की होती है।

Plug Gauge - प्लग गेज
Plug Gauge - प्लग गेज

Taper Gauge (टेपर गेज):

टेपर गेज यह एक मेजरिंग उपकरण है जिसका उपयोग गैप की चौड़ाई, ग्रू की चौड़ाई, होल का डायमीटर, पाइप का इनर डायमीटर, इत्यादी को मापने के लिए किया जाता है। यह Taper Gauge प्लग और रिंग दोनों शैलियों से बने होते है।

Taper Gauge - टेपर गेज
Taper Gauge - टेपर गेज

Snap Gauge (स्नेप गेज):

Snap gauge को गैप गेज के रूप में भी जाना जाता है। यह GO और NoGO गेज का एक रूप है, जिसका उपयोग बेलनाकार और गैर-बेलनाकार दोनों भागों की जाँच के लिए किया जाता है।

Snap Gauge - स्नेप गेज
Snap Gauge - स्नेप गेज

Thread Gauge (थ्रेड गेज):

Thread gauge का उपयोग थ्रेड की पिच और डायमीटर को मापने के लिए किया जाता है। यह थ्रेड गेज टैपिंग, नट और ब्रश के आंतरिक थ्रेड को मापते हैं और रिंग थ्रेड गेज बोल्ट और स्क्रू के बाहरी थ्रेड की जांच करते हैं।

Thread Gauge - थ्रेड गेज
Thread Gauge - थ्रेड गेज

Screw Pitch Gauge (स्क्रू पिच गेज):

Screw Pitch Gauge को Thread Pitch Gauge के नाम से भी जाना जाता है, जिसका उपयोग थ्रेड की पिच को निर्धारित करने के लिए एक संदर्भ उपकरण के रूप में किया जाता है। याने इस स्क्रू पिच गेज का उपयोग थ्रेड्स के आकार को निर्धारित करने के लिए होता है, इसके प्रत्येक ब्लेड पर उसके व्यक्तिगत पिच आकार की मुहर लगी होती है और यह मीट्रिक और इंच पिचों में भी उपलब्ध होते हैं।

Screw Pitch Gauge - स्क्रू पिच गेज
Screw Pitch Gauge - स्क्रू पिच गेज

Form Gauge (फॉर्म गेज):

Form gauge को Slip Gauge भी कहा जाता है जो अलग-अलग प्रकार के मापों के ब्लॉक्स साथ एक सेट में आता है, इस फॉर्म गेज का उपयोग वस्तुओं की प्रोफाइल की जांच के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसके साथ-साथ इसका उपयोग कोनों, गैप, प्रोफाइल पॉकेट, और खांचे की त्रिज्या को मापने के लिए भी किया जाता है।

Form gauge, Slip Gauge, फॉर्म गेज
Form gauge, Slip Gauge

Pin Gauge (पिन गेज):

Pin Gauge का उपयोग वर्कपीस के आंतरिक व्यास के निरीक्षण करने के लिए किया जाता है, यह आमतौर पर एक GO और NoGO गेज के समान उपयोग किए जाते हैं।

Pin Gauge - पिन गेज
Pin Gauge - पिन गेज

Radius / Fillet Gauge (रेडियस गेज):

रेडियस गेज को फिलेट गेज के रूप में भी जाना जाता है, जिसका उपयोग किसी वस्तु की त्रिज्या को मापने के लिए किया जाता है। इस Radius या Fillet Gauge के सेट में आंतरिक और बाहरी यह दो प्रकार के गेज होते है, जिसका उपयोग आंतरिक और बाहरी सतहों की त्रिज्या की जांच के लिए किया जाता है।

Radius Gauge, Fillet Gauge, रेडियस गेज
Radius Gauge, Fillet Gauge

Caliper Gauge (कैलिपर गेज):

यह स्नैप गेज के समान होता है जिसका उपयोग वर्कपिस के अंदर और बाहर के मापों की जांच करने के लिए किया जाता है, इन कैलीपर गेज के एक सिरे का उपयोग आंतरिक मापों की जांच के लिए किया जाता है, और दूसरे छोर का उपयोग बाहरी मापों की जांच के लिए किया जाता है, यह कैलीपर गेज डायल या डिजिटल डिज़ाइन में भी आते हैं।

Caliper Gauge - कैलिपर गेज
Caliper Gauge - कैलिपर गेज

गेज के लाभ - Advantages Of Gauges In Hindi

समय बचाता है: गेज के द्वारा ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स का निरीक्षण कम से कम समय में किया जा सकता है।

उपयोग करने में आसान: इन gauges का उपयोग अर्ध-कुशल ऑपरेटर भी आसानी से कर सकते हैं। बल्कि कुछ मापने के उपकरणों के लिए अधिक कौशल और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।

बड़ी मात्रा में उत्पादन: गेज द्वारा निरीक्षण करने से, प्रोडक्ट्स की विभिन्न मापों की जाँच और मापों पर नियंत्रण आसानी से किया जाता है जिससे बड़ी मात्रा में सटीक उत्पादन किया जा सकता है।

एक से अधिक जाँच: अच्छी तरह से डिज़ाइन किये गए गेज एक साथ रैखिक (Linear) और ज्यामितीय (Geometric) इन दोनों डाइमेंशन्स की जाँच कर सकता है।

किफायती: जब हमें बड़ी संख्या में भागों की जांच करने की आवश्यकता होती है, तब यह गेजेस अन्य मापने वाले उपकरणों की तुलना में काफी किफायती होते है।

यह भी पढ़े:
1. Vernier caliper क्या है? वर्नियर के प्रकार और जानकारी
2. Micrometer क्या है? माइक्रोमीटर के सभी प्रकार और जानकारी

FAQ For Gauge In Hindi

गेज की परिभाषा क्या हैं?

गेज यह एक महत्वपूर्ण मापने वाला उपकरण है, जिसका उपयोग मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन इंजीनियरिंग क्षेत्र में निर्धारित मानक या सिस्टम के अनुसार कुछ डायमेंशनल जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाता है।

गेज का उपयोग क्या है?

गेज का उपयोग मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पार्ट्स के विभिन्न साइजों, आकार और थिकनेस वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को मापने और चैक करने के लिए किया जाता है।

गेज कितने प्रकार के होते हैं?

गेज के मुख्य प्रकार: फीलर गेज, रिंग गेज, प्लग गेज, टेपर गेज, स्नेप गेज, थ्रेड गेज, स्क्रू पिच गेज, फॉर्म गेज, पिन गेज, रेडियस गेज, कैलिपर गेज, इत्यादी।

तो दोस्तों यह थी Gauge (instrument) की जानकारी, जिसमे हमने What is gauge in hindi, गेज क्या है, गेज के प्रकार, गेज की परिभाषा, उपयोग, लाभ, इत्यादी के बारे में जाना। आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें ज़रूर बताये और यदि आपके कुछ सवाल हो तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है।

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Thank you so much sir ❤️

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छी जानकारी मिलती है सर🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete
Post a Comment