आज Internet हमारी ज़िंदगी का ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसके बिना हम एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाते, लेकिन इसके साथ इसमें Online खतरे भी दिनों दिनों बढ़ते जा रहे हैं। Hacking, Fraud और Data चोरी से बचने के लिए ज़रूरी है कि हम Internet को समझदारी से उपयोग करें। तो चलिए हम जानते हैं वो 10 ज़रूरी Internet Safety Tips क्या है जो आपको इंटरनेट सुरक्षा देने के लिए बहुत कारगर सिद्ध होगी।
toc
Internet Safety क्या है?
Internet Safety का मतलब इंटरनेट का उपयोग करते समय बहुत सावधान रहना है। आज छोटे से लेकर बड़े तक हर काम के लिए हम इंटरनेट पर निर्भर रहते हैं_चाहे वह शिक्षा हो, बैंकिंग हो, शॉपिंग हो या किसी अन्य चीज़ की खोज करना।
इंटरनेट जहाँ हमें इन सभी कामों को करने में मदद करता है, वहीं यदि हम खुद को सुरक्षित न रखें तो यही इंटरनेट हमें बड़े-बड़े खतरों की चपेट में भी ला सकता है। अतः इस पोस्ट में हम सीखेंगे कि इंटरनेट का उपयोग करते समय खुद को इन खतरों से कैसे सुरक्षित रखा जाए।
Internet पर Safe रहना क्यों जरूरी है?
इंटरनेट वह जगह है जहाँ हमें कई चीजों से फायदा होता है, लेकिन इसी जगह ऐसे लोग भी मौजूद हैं जिनकी चपेट में अगर हम या हमारा डेटा आ जाए, तो यह न केवल हमारे डेटा को नुकसान पहुँचाता है बल्कि हमें मानसिक रूप से परेशान भी कर सकता है।
Internet पर Hackers, Scammers और Cyber criminals जैसे लोग हमेशा सक्रिय रहते हैं और उन लोगों को निशाना बनाते हैं जो इंटरनेट का उपयोग बिना सुरक्षा के या लापरवाही के साथ करते हैं।
एक छोटी सी लापरवाही कुछ ही सेकंड में आपके बैंक बैलेंस को खाली कर सकती है और आपके Personal data की चोरी करवा सकती है। इसलिए हमें इंटरनेट पर सुरक्षा की बहुत आवश्यकता होती है।
Internet Safely यूज़ करने के 10 सबसे महत्वपूर्ण तरीके
Internet Safety Tips: इंटरनेट का उपयोग करते समय हमें कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे हम ऑनलाइन खतरों से बच सकें और खुद को सुरक्षित रख सकें:
1. मजबूत पासवर्ड बनाएं (Strong Password)
आमतौर पर लोग पासवर्ड बनाते समय अपना मोबाइल नंबर या जन्मतिथि आदि डाल देते हैं, जिसे कोई भी आसानी से हैक कर सकता है।
इसलिए Password बनाते समय हमेशा Capital letters, Small letters, Numbers और Special characters (#,&,@) को मिलाकर बनाएं।
जब आप ऐसा करेंगे तभी आपका Password strong बनेगा। एक जरूरी बात यह भी है कि कभी भी एक ही password का उपयोग बार-बार न करें, अन्यथा एक साथ आपके कई Accounts हैक हो सकते हैं।
2. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें (Two-Factor Authentication)
यह आपके लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा परत का काम करता है।
Two-Factor Authentication के लिए कुछ विकल्प होते हैं जैसे Mobile से OTP, ऑथेंटिकेटर ऐप का Code या Email में आया OTP।
इस option का उपयोग करने से यदि आपका password हैक भी हो जाए, तब भी hackers आपके account तक नहीं पहुँच पाएंगे क्योंकि OTP के लिए उसे आपके mobile, email या authenticator app की जरूरत होगी।
इसलिए Two-Factor Authentication अपने हर account में on कर देना चाहिए, अगर यह option उपलब्ध हो।
3. संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें (No Suspicious Links)
हमारे WhatsApp, email या internet browsing करते समय कई links आते रहते हैं, जिन्हें हम अनजाने में क्लिक कर देते हैं और तुरंत हमारा device hack हो जाता है या personal data hackers के पास पहुँच जाता है और हमें पता भी नहीं चलता।
इसलिए किसी भी link पर क्लिक करने से पहले उसकी जाँच कर लें कि यह link किस source से related है।
4. फिशिंग और फेक वेबसाइट्स से बचें (Phishing & Fake Sites)
फिशिंग का मतलब है लोगों को online धोखा देकर उनसे जानकारी चुराना। इन कामों को करने के लिए fake websites (नकली वेबसाइट) बनाई जाती हैं, जो दिखने में असली वेबसाइट जैसी लगती हैं और लोग धोखे से इनमें अपनी जानकारी जैसे Bank details, password आदि डाल देते हैं।
इनसे बचने के लिए हमेशा website के URL की जाँच करें कि वह https:// से शुरू हो रही है या नहीं।
5. पब्लिक वाई-फाई पर सावधान रहें (Public Wi-Fi Safety)
मॉल, कैफे, रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों में अक्सर Public Wi-Fi की सुविधा मिलती है और लोग बिना सुरक्षा का ध्यान रखे इनका उपयोग करते हैं।
ये network बहुत कम सुरक्षित होते हैं और hackers आसानी से attack करने के लिए ऐसे network का उपयोग करते हैं।
इसलिए जब भी आप Public Wi-Fi का इस्तेमाल करें, तो कभी भी बैंक से संबंधित कार्य, payment भेजना या प्राप्त करना जैसे संवेदनशील काम करने से बचें।
आप एक अच्छे VPN का उपयोग करके भी Public Wi-Fi के खतरों से बच सकते हैं। अपने mobile में Auto Connect Wi-Fi option को भी बंद करके रखें।
6. पर्सनल इंफॉर्मेशन शेयर न करें (Data Privacy)
कभी-कभी हम अनजाने में किसी app, website या social media पर बिना सोचे-समझे अपनी personal information जैसे OTP, Bank details, Password, Aadhar card, Date of Birth आदि शेयर कर देते हैं।
इन personal information का उपयोग scammers आपके bank account को hack करने, आपकी ID का गलत उपयोग करने और ब्लैकमेल करने जैसे बुरे उद्देश्यों के लिए करते हैं।
इसलिए जब कभी ऐसी स्थिति आए जिसमें आपसे personal जानकारी मांगी जाए, तो तुरंत जानकारी न दें बल्कि पहले इसकी अच्छी तरह जाँच करें कि जानकारी क्यों मांगी जा रही है।
7. एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें (Antivirus Software)
एक अच्छा antivirus software उपयोग करके आप अपने device को malware, virus और harmful files से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।
ये software आपके device में आने वाले घातक malware और virus का पता लगाकर उन्हें block कर देते हैं।
8. नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट करें (Regular Software Updates)
जब कभी आपके phone या computer में software संबंधित update आए, तो उसे कभी भी ignore न करें।
क्योंकि updates में नए-नए security features होते हैं, जो आपके phone या computer को और अधिक secure बनाते हैं।
एक छोटा सा update आपके device को बड़े-बड़े खतरों से बचा सकता है।
9.डेटा का रेगुलर बैकअप लें (Data Backup)
अपने data का backup अर्थात अतिरिक्त copy बनाकर रखना एक अच्छी आदत है।
जब हम internet पर काम करते हैं, तो कई प्रकार के खतरे जैसे malware attack, hacking, file का अचानक delete हो जाना या device खराब होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इससे हमारे कीमती data के खोने की संभावना रहती है, लेकिन जब हम नियमित रूप से हफ्ते या महीने में backup करते हैं, तो हमारा data सुरक्षित रहता है।
Backup के लिए आप External Hard Disk, Pen Drive या Cloud services जैसे Google Drive का उपयोग कर सकते हैं।
10. सुरक्षित ब्राउज़िंग (HTTPS) का ध्यान रखें
जब भी आप किसी Website को खोलें, तो Address bar में URL का HTTPS ज़रूर check करें।
HTTPS का मतलब है कि उस website और आपके बीच का सारा data encrypted है अर्थात कोई भी तीसरा व्यक्ति उसे पढ़ नहीं सकता। जिन websites पर सिर्फ HTTP हो यानी बिना “S” के, वे असुरक्षित होती हैं।
इसलिए कभी भी HTTP वाली website पर अपना password या bank details बिल्कुल न डालें — हमेशा HTTPS वाली sites को ही trust करें।
यह भी पढ़े:
1. f1 to f12 function keys की जानकारी
2. Types of computers & their functions in Hindi
3. Types of Computer Virus in Hindi
निष्कर्ष:
इंटरनेट पर hackers, scammers और cybercriminals हमेशा नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। जो लोग बिना सावधानी के इंटरनेट का उपयोग करते हैं, वे आसानी से cyber fraud, data theft और online scams का शिकार बन सकते हैं।
आज के समय में हमारी Banking, Shopping, Social media और personal जानकारी लगभग पूरी तरह इंटरनेट से जुड़ी हुई है। ऐसे में एक छोटी सी गलती_ जैसे किसी Fake Link पर क्लिक करना, कमजोर Password रखना या OTP साझा करना_ कुछ ही सेकंड में बड़ा नुकसान कर सकती है। इससे न केवल बैंक खाते से पैसे चोरी हो सकते हैं, बल्कि Personal data भी गलत हाथों में जा सकता है।
इसी कारण इंटरनेट सुरक्षा (Cyber Security) बहुत आवश्यक हो गई है। सुरक्षित रहने के लिए हमें हमेशा strong password का उपयोग करना चाहिए, unknown links से बचना चाहिए, OTP और personal जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए, तथा Trusted websites और Apps का ही उपयोग करना चाहिए। साथ ही, Antivirus और Two-factor authentication जैसी सुरक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल भी करना चाहिए।
सावधानी और जागरूकता ही इंटरनेट पर सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है।
Article Title: Internet Safely कैसे यूज़ करें? ऑनलाइन सुरक्षित रहने के 10 टिप्स
Author's Name: Miss Chandan Jain
Website: computerehub.com

